
ग्रामीणों को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल
धमतरी। ग्रामीण उपभोक्ताओं को सौर ऊर्जा से जोड़ने और योजना के लाभों की जानकारी देने के लिए राज्य विदयुत वितरण कंपनी कुरुद संभाग के अंतर्गत विभिन्न ग्रामों में शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।विद्युत वितरण केंद्र कुरुद के अंतर्गत 24 अक्टूबर से 7 नवम्बर तक 30 ग्रामों में “पीएम एसजीएम शिविर” आयोजित किए जा रहे हैं। शिविरों में योजना की जानकारी दी जाएगी,घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाकर प्रति माह 300 यूनिट तक बिजली निःशुल्क प्राप्त की जा सकती है। यह योजना प्रधानमंत्री द्वारा देशभर में हर घर को स्वच्छ, सस्ती और आत्मनिर्भर ऊर्जा से जोड़ने के उद्देश्य से प्रारंभ की गई है।शिविरों में बिजली विभाग के अधिकारी और तकनीकी दल ग्रामीणों को योजना की आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, सोलर रूफटॉप स्थापना, तथा सब्सिडी संबंधित जानकारी देंगे।


