शासन की योजनाओं से निखर रही हैं ग्रामीण प्रतिभाएं

मजदूरी से मशरूम तक और अब सीएससी संचालक ‘लखपति दीदी’ बनीं सारंगपुरी की मधु कंवर

धमतरी। दूसरों के खेतों में मजदूरी करने वाली मधु कंवर अपने मेहनत, संघर्ष और शासन की योजनाओं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) से जुड़कर मधु ने अपनी जिंदगी की दिशा ही बदल दी।डिजिटल इंडिया की ग्रामीण मिसाल  मधु कंवर अपने गांव में कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) का संचालन कर रही हैं,इससे प्रतिमाह 10 से 12 हजार रुपये की स्थायी आमदनी हो रही है और आसपास के कई गांवों के लोग अब सरकारी सेवाओं का लाभ गांव में ही पा रहे हैं।मधु बताती हैं कि आजीविका मिशन से जुड़ने के बाद आत्मविश्वास और दिशा दोनों मिले।जय माँ कर्मा महिलास्व-सहायता समूह से जुड़कर धान खरीदी-बिक्री, मशरूम उत्पादन और छोटे स्वरोजगारों के जरिए अपनी आमदनी बढ़ाई। फिर लोन लेकर घर में ही कॉमन सर्विस सेंटर शुरू किया, जो आज उनकी पहचान बन गया है।मधु और समूह की महिलाएं अब मोमबत्ती निर्माण, केक बनाना, मछली पालन, मशरूम उत्पादन और बैंक सखी जैसे कार्यों से भी जुड़ी हैं।इससे न केवल उनकी आय बढ़ी है, बल्कि आत्मनिर्भरता भी मजबूत हुई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *