
कांकेर। बस्तर क्षेत्र के युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए।आयोजन समिति की बैठक में लिए गए निर्णयानुसार विकासखंड स्तरीय खेल का आयोजन 29 से 31 अक्टूबर तक शहीद वीर नारायण सिंह मिनी स्टेडियम चारामा में किया जाएगा। खेल प्रतियोगिता को सम्पन्न कराने के लिए खंड शिक्षा अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।जुनियर वर्ग महिला-पुरूष आयु 14 से 18 वर्ष अंतर्गत 29 अक्टूबर को कब्बडी,दौड़, रिले रेस, ऊंची कूद, लम्बी कूद, बॉलीवाल इत्यादि खेलों का आयोजन होगा।सीनियर वर्ग महिला-पुरूष 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग अंतर्गत 30 अक्टूबर को कब्बडी, दौड़, रिले रेस, शाटपुट, डिस्कस थ्रो, जैवलिन थ्रो, ऊंची कूद, लम्बी कूद, खो-खो, बॉलीवाल, बैंडमिंटन, फुटबॉल, तिरंजादी, कराटे की प्रतियोगिता आयोजित होगी।और 31 अक्टूबर को जुनियर वर्ग महिला-पुरूष शाटपुट, डिस्कस थ्रो, तिरंजादी, फुटबॉल, बैंडमिंटन, खो-खो, जैवलिन थ्रो इत्यादि प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।


