

अड्डेबाजी, गुंडागर्दी, शराबखोरी, असामाजिक गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों पर सख्त कार्यवाही का निर्देश
जिला में नाकाबंदी की गई, मोबाइल चेक पोस्ट और बड़े थानों में एक्स्ट्रा पेट्रोलिंग
धमतरी। जिले में कानून-व्यवस्था की स्थिति को मजबूत एवं आमजन में सुरक्षा की भावना बनाए रखने हेतु जिला में फ्लैग मार्च रक्षित केंद्र से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख चौराहों, बाजार क्षेत्र,लक्ष्मी निवास,अंंबेडकर चौक,रत्ना बांधा, मुजगहन होते हुए मकई चौक, सिहावा चौक,बस स्टैंड,अर्जुनी मोड से होते नहरनाका चौक से विंध्यवासिनी मंदिर के सामने सम्पन्न हुआ।इस दौरान लगातार ऑडियो संदेश का प्रसारण किया गया ।कलेक्टर ने नागरिकों से अपील की कि शान्तिपूर्वक प्रेम से दिवाली मनाएं, नशा करके बवाल ना करें, संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
टोल फ्री नंबर / हेल्पलाइन
📞 100/ 112 (आपातकालीन सेवा)
📞 94791-92299
(धमतरी पुलिस कंट्रोल रूम)
और नागरिकों से अपील की कि वे कानून का पालन करें।कलेक्टर एवं एसपी द्वारा सभी जिलेवासियों को दीपावली की बधाई दी, तथा सभी को शांति एवं भाईचारे का माहौल बनाए रखें और दीपावली को उल्लास के साथ मनाएं।


