

जब्त किए लगभग लाखों रूपये के विस्फोटक फटाखे।
शर्तों का उल्लंघन करने वालों पर होगी सख्त कार्यवाही – लाइसेंस निरस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू,
धमतरी। थाना सिटी कोतवाली टीम ने विवेकानंद कॉलोनी,गली नं. 3 में रहने वाले आरोपी,हरेश साधवानी,उम्र 44 वर्ष, द्वारा अपने रिहायशी मकान में अवैध रूप से फटाखों का भंडारण करना पाया गया था।जिस पर पुलिस ने मौके पर जांच करने पर विभिन्न प्रकार के फटाखों से भरे हुए थी।जिनकी कुल अनुमानित कीमत लाखों रूपये कि है।आरोपी द्वारा अवैध एवं असुरक्षित भंडारण किए जाने पर उसके विरुद्ध धारा 288 भारतीय न्याय संहिता (BNS) एवं धारा 9(ख) विस्फोटक अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है।


