तीन स्थानों पर एक साथ जुआ पर रेड, 17 जुआरी गिरफ्तार

2 लाख 62 हजार रूपये से अधिक की मोटर सायकिल व नगदी एवं मोबाइल जब्त।

धमतरी। थाना सिटी कोतवाली को मुखबिर से सूचना प्राप्त होने पर ब्रम्ह चीक स्थित रोशन गुप्ता के किराए के मकान की छत पर कार्यवाही की गई, जहाँ 8 जुआरी काट पत्ती नामक जुआ खेलते हुए पकड़े गए।जुआरियों का नाम राकेश गुप्ता,उम्र 41 वर्ष, निवासी इंद्र प्रस्थ कालोनी,इस्लामुद्दीन,उम्र 54 वर्ष,निवासी सदर उत्तर वार्ड,सेदीप कोटवानी,उम्र 39 वर्ष, निवासी आमापारा,साबिर अली,उम्र 45 वर्ष,निवासी साल्हेवार पारा, रितेश जैन,उम्र 38 वर्ष,निवासी रामबाग,मो.शरीफ, उम्र 58 वर्ष, निवासी सदर उत्तर वार्ड,ललित निपाद,उम्र 44 वर्ष,निवासी कोलियारी,जियाऊल रहमान,उम्र 44 वर्ष,निवासी आमापारा धमतरी।

दूसरी कार्यवाही  रेलवे स्टेशन के पीछे खुले में जुआ खेलते 5 आरोपी गिरफ्तार।जुआरियों का नाम  राजेश बांधे,उम्र 39 वर्ष, निवासी मकेश्वर वार्ड,जीमल खान,उम्र 34 वर्ष,निवासी अधारी नवागांव,संत कुमार निर्मलकर,उम्र 52 वर्ष, निवासी अधारी नवागांव,
देवेंद्र बंजारे,उम्र 35 वर्ष, निवासी टिकरापारा,
शंकर ध्रुव,उम्र 63 वर्ष, निवासी गुजराती कालोनी धमतरी।

तीसरी कार्यवाही– स्टेशन पारा में दूसरी बार कार्यवाही कर 4 जुआरियों को गिरफ्तार किया।जुआरियों का नाम टीकु यादव,उम्र 33 वर्ष, निवासी स्टेशन पारा,सुक्कु साहू, उम्र 64 वर्ष, निवासी स्टेशन पारा,कृष्णा यादव,उम्र 57 वर्ष, निवासी स्टेशन पारा,अर्जुन सिंह,उम्र 37 वर्ष ,निवासी सिहावा चीक तेलीपारा धमतरी। इस तरह कुल 17 आरोपियों के विरुद्ध धारा 3(2)जुआ एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *