नगरी में बन रही प्रतियोगी परीक्षा हेतु लाइब्रेरी का किया निरीक्षण

धमतरी। कलेक्टर ने नगरी प्रवास के दौरान युवाओं के लिए बनाई जा रही प्रतियोगी परीक्षा तैयारी लाइब्रेरी का निरीक्षण कर भवन और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।और कुर्सियों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए।कलेक्टर ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए उपयुक्त वातावरण मिलना चाहिए। इसके लिए लाइब्रेरी में कंप्यूटर एवं इंटरनेट सुविधा शीघ्र कराने के निर्देश दिए, ताकि छात्र-छात्राएं ऑनलाइन अध्ययन और मॉक टेस्ट का लाभ उठा सकें।तथा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित पुस्तकों के साथ अन्य उपयोगी पुस्तकें भी लाइब्रेरी में उपलब्ध कराई जाएं।जिले के युवाओं के उज्जवल भविष्य और प्रतियोगी परीक्षा की बेहतर तैयारी हेतु सभी विकासखंड मुख्यालयों में लाइब्रेरी स्थापित की जा रही हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *