धमतरी। जिले में मतदान केन्द्रों के युक्तियुक्तकरण के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। स्वीकृति के पश्चात् जिले में कुल 56 नये मतदान केन्द्र सृजित किये गये हैं, जिससे मतदान केन्द्रों की संख्या 809 हो गई है।जानकारी के अनुसार, विधानसभा क्षेत्र 56–सिहावा में 8केन्द्र, 57–कुरूद में 22 केन्द्र तथा 58–धमतरी में 26 केन्द्र शामिल किये गये हैं।इस तरह जिले में क्रमशः 267, 259, तथा 283 धमतरी में केन्द्र स्थापित रहेंगे।परिवर्तनों की जानकारी संबंधित तहसील कार्यालयों, स्थानीय निकायों एवं पंचायत भवनों के नोटिस बोर्ड पर सार्वजनिक निरीक्षण हेतु उपलब्ध कराई जाएगी। जनता के बीच प्रचार-प्रसार भी किया जाए ताकि मतदाताओं को जानकारी समय पर प्राप्त हो सके।


