
धमतरी। स्टार्टअप छत्तीसगढ़ द्वारा सीजी आइडियाथॉन 2025 कार्यक्रम के तहत स्टार्टअप पिचेस एवं अवार्ड्स की शुरुआत की जा रही है।यह छात्रों, स्टार्टअप्स और जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों के बीच नवाचार, उद्यमिता और समावेशी भागीदारी को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से राज्यव्यापी रूप से आयोजित की जा रही है।
इस अवसर पर कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, कुरुद में 14 अक्टूबर सेमिनार हॉल में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में IGKV R-ABI, रायपुर के सी.ओ.ओ.आशीष वर्मा, डॉ. ए. कुरैशी, हेमंत टोप्पो, तथा अधिकारी, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।आशीष वर्मा ने बताया कि यह आयोजन, छात्र समुदाय और अभिनव स्टार्टअप से आशाजनक विचारों की पहचान कर अंतिम पिच राज्योत्सव डेमो डे में पेश की जाएगी।शीर्ष प्रतिभागियों को 51,000/- तक का नकद पुरस्कार दिया जाएगा और राज्योत्सव मंडप में अपने स्टार्टअप का प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा।नवंबर से दिसंबर तक संभागस्तरीय स्टार्टअप आयोजित किए जाएंगे।तथा चयनित प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा और स्थानीय इनक्यूबेटरों के माध्यम से मेंटरशिप सहायता प्रदान की जाएगी।


