अवैध जुए-सट्टे के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी

तीन थानों की कार्यवाही में 6 आरोपी गिरफ्तार

ऑनलाइन और ऑफलाइन सट्टा जाल का पर्दाफाश, नकदी व मोबाइल जब्त

धमतरी। थाना सिटी कोतवाली ने रामसगरी तालाब,के पास आरोपी कमलेश यादव,उम्र 39 वर्ष, निवासी रिसाईपारा धमतरी,को सट्टा पट्टी जुआ खेलते रंगे हाथ पकड़ा गया।तथा धारा 6(क) जुआ अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।वहीं थाना अर्जुनी ने ग्राम मुजगहन, शिव मंदिर कला मंच के पास आरोपी विरेंद्र सागरवंशी,उम्र 40 वर्ष, निवासी मुजगहन,को मोबाइल से ऑनलाइन सट्टा जुआ खेलाते रंगे हाथ पकड़ा।और धारा 7(1) जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी को न्यायिक रिमांड में जेल भेजा गया है।

थाना भखारा – ताश से जुआ खेलते 4 आरोपी गिरफ्तार थाना भखारा ने ग्राम गातापार, नया तालाब के पास ताशपत्ती से काटपत्ती जुआ खेलते हुए 4 जुआरियों को रंगे हाथ पकड़ा।औरआरोपियों के कब्जे से नकदी 2,640/- रूपये एवं ताश की गड्डी जब्त की गई।आरोपियों का नाम सूर्यकांत धृतलहरे,उम्र 25 वर्ष, निवासी देमार, थाना अर्जुनी, ज्वालामुखी,उम्र 45 वर्ष, निवासी गातापार, थाना भखारा,दुर्गेश कुमार,उम्र 45 वर्ष, निवासी गातापार, थाना भखारा, दशरूराम निषाद,उम्र 55 वर्ष, निवासी गातापार, थाना भखारा,को धारा 3(2) जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *