
इच्छुक बोलीदाता 6 से 12 नवम्बर तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन
धमतरी। छत्तीसगढ़ गौण खनिज साधारण रेत (उत्खनन एवं व्यवसाय) नियम, 2025 के नियम-7 के तहत प्रथम दो साधारण रेत उत्खनन पट्टा खदानों का आंबटन इलेक्ट्रॉनिक नीलामी के माध्यम से किया जाना है। जिले की दो खदानें मुड़पार तथा दूसरा तेंदूकोना जिला खनिज अधिकारी ने कहा कि अर्हता प्राप्त इच्छुक बोलीदाता 6 से 12 नवम्बर तक उक्त अवधि में प्रत्येक कार्यदिवस को प्रातः10 बजे से सायं 5:30 बजे तक ऑनलाइन बोली जमा कर सकते हैं।एमएसटीसी (MSTC) के ऑनलाइन पोर्टल https://www.mstcecommerce.com/auctionhome/mmb/sandcg/index.jsp के माध्यम से ई-नीलामी प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।निविदा की नियम एवं शर्तों की विस्तृत जानकारी MSTC पोर्टल, खनिज साधन विभाग की वेबसाइट https://chhattisgarhmines.gov.in, से प्राप्त कर सकते हैं।


