
मुख्यमंत्री ने कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस में धमतरी की कार्यप्रणाली की सराहना
धमतरी। मुख्यमंत्री के अध्यक्षता में मंत्रालय में आयोजित कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस में सुशासन, पारदर्शिता और जनहित के नए मानक स्थापित किए गए। बैठक में मुख्यमंत्री की कार्यकुशलता, वर्क-डिसिप्लिन और परिणाम केंद्रित दृष्टिकोण का संदेश प्रशासन को मिला।मुख्य सचिव विकास शील, विभागीय सचिव, संभागायुक्त एवं सभी जिलों के कलेक्टर उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री जिले के कार्यों की विशेष सराहना की।विशेष पिछड़ी जनजातियों के ग्राम विकास कार्यों में किए गए उत्कृष्ट प्रदर्शन की प्रशंसा करते हुए अन्य जिलों को प्रेरणा लेने की सलाह दी।धमतरी जिला प्रशासन ने योजनाओं के क्रियान्वयन में जनभागीदारी और पारदर्शिता का उत्तम उदाहरण प्रस्तुत किया है।प्रधानमंत्री जनमन योजना तथा स्वास्थ्य विभाग की गतिविधियों की समीक्षा की और स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण के प्रयासों पर प्रसन्नता व्यक्त की।आगामी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की तैयारियों का भी जायजा लेते हुए किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बड़ी संख्या में पात्र परिवारों को आवास प्रदान किए गए हैं।“सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना” के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में सोलर पैनल स्थापना कार्य तेजी से जारी है, जिससे ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में सराहनीय कदम उठाया गया है।पोषण अभियान और महिला सशक्तिकरण कार्यक्रमों में जिले ने प्रगति दर्ज की है। कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री ने कहा कि शासन का लक्ष्य पारदर्शी, उत्तरदायी और परिणामोन्मुख प्रशासन स्थापित करना है, ताकि विकास की रोशनी राज्य के अंतिम छोर तक पहुंचे।


