नशामुक्ति एवं यातायात जागरूकता की दिशा में पुलिस की पहल

सुरक्षित जीवन के लिए संयम और नियमों का पालन आवश्यक

धमतरी। शासकीय उच्च माध्यमिक शाला डोमा में नशामुक्ति एवं यातायात नियमों के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।  यातायात प्रभारी ने विद्यार्थियों को नशे के के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी,कि नशा व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक जीवन को नष्ट कर देता है,युवा पीढ़ी को इससे दूर रहना चाहिए।कहा कि “नशा एक ऐसी आदत है जो व्यक्ति ही नहीं, परिवार और समाज को भी खोखला कर देती है। नशामुक्त रहकर ही हम एक स्वस्थ और सशक्त भारत का निर्माण कर सकते हैं।साथ ही छात्रों को यातायात सुरक्षा नियमों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण, यातायात स्टाफ तथा अधिक संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित थे।विद्यार्थियों ने यातायात नियमों को लेकर कई प्रश्न पूछे जिनका उत्तर प्रभारी ने सरल और प्रभावी ढंग से दिया।और अंत में नशामुक्त जीवन जीने एवं सुरक्षित यातायात का पालन करने की शपथ दिलाई गई।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *