धमतरी। MSME, महिला उद्यमियों, स्व-सहायता समूहों और पारंपरिक कारीगरों को डिजिटल सशक्तिकरण और विपणन के नए अवसरों से जोड़ने के लिए रैम्प योजना के अंतर्गत 13 अक्टूबर को जिला पंचायत सभा कक्ष में प्रात:11 बजे से नि:शुल्क एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है।
कार्यशाला की प्रमुख विशेषताएँ उधमियों को डिजिटल साक्षरता, ऑनलाइन मार्केटिंग प्लेटफॉर्म, बिजनेस डेवलपमेंट सर्विस प्रोवाइडर (BDSP) और गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (GeM) जैसे सरकारी पोर्टल्स से जोड़ना है, जिससे स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय बाजार में पहचान मिल सके।


