जिले में शुरू हुआ ऑयल पाम का पौधारोपण

किसानों के आर्थिक स्वावलंबन की दिशा में बड़ा कदम, कृषक मोहन साहू के खेत में लगाया गया ऑयल पाम’

धमतरी। ग्राम डूमरपाली में कृषक मोहन साहू के खेत में एक हेक्टेयर क्षेत्र में ऑयल पाम का पौधारोपण कृषि एवं उद्यानिकी विभाग द्वारा अम्मा ऑयल पाम के क्षेत्रीय कर्मचारी की उपस्थिति में प्रारंभ किया गया।ऑयल पाम की खेती को प्रोत्साहित करने के लिए अम्मा ऑयल पाम प्लांटेशन लिमिटेड हैदराबाद को अधिकृत किया गया है। यह संस्था किसानों को तकनीकी मार्गदर्शन के साथ खरीदी भी सुनिश्चित करेगी।चयनित किसानों द्वारा अब तक 11.90 हेक्टेयर क्षेत्र हेतु 1703 पौधों का भंडारण किया जा चुका है।सितंबर के प्रथम सप्ताह में किसानों को ऑयल पाम खेती से परिचित कराने के लिए कलेक्टर के मार्गदर्शन में अध्ययन भ्रमण दल को रवाना किया गया था।जिन्होंने महासमुंद जिले के ग्राम भलेसर कृषि प्रक्षेत्रों का अवलोकन किया।

ऑयल पाम खेती को मिलेगी नई पहचान’
जिले में नेशनल मिशन ऑन एडीबल ऑयल्स एंड ऑयल पाम के अंतर्गत वर्ष 2025-26 के लिए 300 हेक्टेयर क्षेत्र में ऑयल पाम खेती का लक्ष्य मिला है। योजना के तहत किसानों को पौध रोपण,रखरखाव,अंतरवर्ती फसल,फेंसिंग एवं ड्रिप सिंचाई पर अनुदान दिया जाएगा। दो हेक्टेयर हेतु नलकूप खनन और पंप प्रतिस्थापन पर अतिरिक्त सहायता भी प्रदान की जाएगी। प्रत्येक किसान को अधिकतम ₹2,51,250 तक की अनुदान राशि प्राप्त हो सकेगी।कलेक्टर ने बताया कि ऑयल पाम पौधारोपण के 3-4 वर्ष बाद उत्पादन देना शुरू करता है और लगभग 30 वर्षों तक लगातार उत्पादन प्राप्त होता है।किसानों से कहा कि वे पारंपरिक फसलों की बजाय ऑयल पाम जैसी उच्च आय देने वाली फसलों को अपनाएँ।पथरीली या कम उपजाऊ भूमि में भी आसानी से उगाई जा सकती है तथा जंगली या पालतू पशुओं से भी सुरक्षित रहती हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *