ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने की पहल

बेलरगांव में हुआ एक दिवसीय उद्यमी कार्यशाला एवं ऋण वितरण कैंप का आयोजन

धमतरी। ग्राम पंचायत बेलरगांव,में कलस्टर स्तरीय एक दिवसीय उद्यमी कार्यशाला एवं ऋण वितरण शिविर का आयोजन किया गया।उद्देश्य ग्रामीण युवाओं, महिलाओं एवं स्व-सहायता समूहों को स्वरोजगार से जोड़ना तथा योजनाओं की जानकारी देना था। विभागीय अधिकारियों ने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम,प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग योजना (PMFME) सहित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।लगभग 70 ग्रामवासी, जिनमें स्व-सहायता समूह की महिलाएं, कृषक एवं पशुपालक शामिल थे।जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र द्वारा PMEGP के 5, PMFME के 2, जिला अंत्यव्यवसायी के 9, सक्षम योजना के 2, तथा छत्तीसगढ़ महिला कोष के 2 ऋण प्रकरण तैयार किये गये।ग्रामीण द्वारा बैंकिंग संबंधी समस्याओं पर चर्चा की गई, जिनका निराकरण किया गया।कार्यशाला के माध्यम से आत्मनिर्भरता एवं उद्यमिता की दिशा में नई चेतना का संचार हुआ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *