
जनजाति क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं का अवलोकन करने पहुंची टीम
धमतरी। सिकलसेल और एनीमिया के क्षेत्र में कामों का अवलोकन करने विश्व स्वास्थ्य संगठन की टीम धमतरी पहुंची।और कलेक्टर से मुलाकात की। कलेक्टर ने बताया कि विशेष पिछड़ी जनजाति कमार बसाहटों में जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त प्रयास से सिकलसेल और एनीमिया को दूर करने का कार्य किए जा रहे हैं, जिसका बेहतर परिणाम दिखाई दे रहा है।साथ ही आदिवासी बाहुल्य को भारत सरकार की योजनाओं के तहत लाभान्वित करने के लिए एम्स रायपुर से समन्वय स्थापित किया जा रहा है।इस दौरान कलेक्टर एवं विश्व स्वास्थ्य संगठन के सदस्यों ने स्वास्थ्य सुविधाओं के संबंध में विस्तृत चर्चा की और आवश्यक सुझाव भी दिए।


