
धमतरी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर प्रत्येक मंडल में आयोजित कार्यक्रमों में,ग्राम संबलपुर में विजयदशमी एवं शस्त्र पूजन कार्यक्रम के अवसर पर 12 ग्रामों के स्वयंसेवकों ने अनुशासित पंक्तियों में पथ संचलन का भव्य आयोजन किया।जिससे ग्राम का वातावरण राष्ट्रगीतों और घोष के साथ गुंजायमान हो उठा।कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. टोप लाल वर्मा,अध्यक्षता के. पी. साहू ने की, विशिष्ट अतिथि भारत लाल ध्रुव उपस्थित रहे।कार्यक्रम में 107 स्वयंसेवक तथा 254 गणमान्य नागरिक शामिल हुए।


