महिलाओं को मिला पहला वेतन,

कलेक्टर ने सौंपा 4 लाख 76 हजार रूपये का चेक

धमतरी। ग्राम चटोद में स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं द्वारा ग्रीन पटाखों के निर्माण कार्य की सराहना करते हुए कलेक्टर ने वेतन के रूप में 4 लाख 76 हजार रुपये का चेक सौंपा। यह राशि श्री गणेशा फायर वर्क्स प्रा. लिमिटेड की ओर से प्रदान की गई हैं।
कलेक्टर ने कहा कि जिले की महिलाएं आजीविका से जुड़कर आत्मनिर्भरता की दिशा में सराहनीय कार्य कर रही हैं। ग्रीन पटाखों का निर्माण पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण कदम है। इससे महिलाओं को रोजगार के नए अवसर प्राप्त हो रहे हैं और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिल रही है।श्री गणेशा फायर वर्क्स प्रा. लिमिटेड के डायरेक्टर अनुज गोयल, अनंत उपाध्याय तथा प्रबंधक ने बताया कि महिलाएं लगन और कुशलता से कार्य कर रही हैं। आने वाले समय में उनके वेतन में वृद्धि करने पर भी विचार किया जा रहा है। महिलाओं की भागीदारी से आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण की दिशा में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *