
अपराध पंजीबद्घ कर भेजा जेल
धमतरी। दानीटोला स्थित शराब दुकान में 5 अक्टूबर की रात अज्ञात व्यक्ति ने छत तोड़कर शराब और नकदी चोरी की गई थी।प्रार्थी दुर्गेश सोनकर की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में धारा 331, 305(e) भा.न्या.सं. के तहत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।तकनीकी साक्ष्य और सूचना के आधार पर कृष्णा निर्मलकर,उम्र 20 वर्ष, निवासी बरदीपारा धमतरी को हिरासत में लेकर पूछताछ की।पूछताछ पर आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार की। घर से व्हाईट रैबिट पौवा, सेवन हावर्स पौवा व 1000/- रूपये नगद बरामद किए।और विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।


