युवा कांग्रेस प्रभारी का आगमन

धमतरी। प्रदेश युवा कांग्रेस प्रभारी अमित पठानिया, सह प्रभारी  मोनिका मंडरे, प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा,का प्रथम आगमन हुआ जिनका स्वागत रत्नाबांधा चौक में युवा कांग्रेस नेता गौतम वाधवानी एवं हितेश के नेतृत्व किया गया।मीडिया से चर्चा करते हुए प्रभारी ने कहा कि जिस तरह से प्रदेश में युवा बेरोजगार है बिजली बिल बढ़ता जा रहा है आम इंसान परेशान है,उसको लेकर सरकार के विरोध में प्रदर्शन युवा कांग्रेस कर रही है।जो युवा कांग्रेस उम्र पार हो चुके है डीसीसी में आवेदन कर रहे है, डीसीसी जिला अध्यक्ष के लिए कर रहे उनको हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष के द्वारा यूथ कांग्रेस कोटे से उनके लिए मांग की जावेगी।प्रभारी ने कहा की हमारे सीनियर लीडर के साथ साथ युवा कांग्रेस भी हर महोल्ले क़स्बे में जाकर छानबीन कर रही है।पूरी डिटेल राहुल गांधी के हाईड्रोजन बम में बड़ा विस्फोटक होगा। सह प्रभारी एवं प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में रोजगार नहीं है, स्कूलों कि संख्या कम होते जा रही है, नशे का कारोबार सस्ता हो गया। रोजमर्रा जरूरत की चीज महंगी हो गई, जिसके कारण लगातार अपराधी गतिविधिया बढ़ रही है और युवा नशे के चंगुल में फसते जा रहे।नई टीम बनाने पर कहा जल्द ही युवा कांग्रेस में मौका दिया जाएगा।प्रदेश युवा कांग्रेस महामंत्री गुलजेब अहमद, विराज चंद्राकर,आनंद पवार,योगेश शर्मा नेता प्रतिपक्ष,दीपक सोनकर,ऋषभ ठाकुर,सोमेश मेशराम,पार्षद उमा धुरुव, भागी धुर्व, कमलेश सोनकर नवीन गजेंद्र , आर्यन चंदेल , दिनेश यादव ,हिमांशू नाग, चंदन रजक अजय सिन्हा ,राज देवांगन,लोकेंद्र सिन्हा हेमंत धुरुव, कांत तिवारी दिनेश यादव ,आर्यन चंदेल,हिमांशु नाग, रोमी ठाकुर, देवेंद्र यादव गौरव महिलागे आदि युवा साथी उपस्थित रहे,

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *