
धमतरी। युवाओं के लिए बनाए जा रहे बॉक्स क्रिकेट मैदान का निरीक्षण कर आयुक्त प्रिया गोयल ने निर्माण कार्य की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया,तथा निर्देश दिए कि निर्माण कार्य को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण किया जाए तथा कार्य की गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखा जाए।यह बॉक्स क्रिकेट मैदान युवाओं के लिए खेल और मनोरंजन का प्रमुख केंद्र बनेगा, जिससे उनकी प्रतिभा को निखारने के साथ-साथ शहर में खेल गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।


