धमतरी। छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज जिला अध्यक्ष कैलाश कुकरेजा ने कहा कि जीएसटी दरों में हुई कटौती का लाभ आम जनता को मिले, इसके जिला इकाई सतत मॉनिटरिंग कर रही है।टैक्स कटौती से व्यापार में सकारात्मक माहौल बना है और रोजगार के अवसरों में भी वृद्धि हो रही है।जिला उपाध्यक्ष ने बताया कि रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुओं की कीमतों पर इसका असर देखने को मिल रहा है।टीम लगातार व्यापारियों के संपर्क में है ताकि टैक्स में हुई रियायतों का लाभ उपभोक्ताओं तक सीधे पहुंच सके।महंगाई पर नियंत्रण की उम्मीद बढ़ी है। इस पहल पर चेम्बर की जिला इकाई ने केंद्र एवं राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है।


