कार ने पैदल यात्री को घसीटते हुए पांच से अधिक ग्रामीणों को ठोका

एक की दर्दनाक मौत, घायल ग्रामीणों को किया गया अस्पताल में भर्ती
धमतरी। रूद्री पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार देर शाम एक कपड़ों से भरे तेज रफ्तार इको कार  गंगरेल- भटगांव मार्ग से आ रहा था।तभी सड़क पर पैदल चल रहे एक ग्रामीण को अपने चपेट में लेकर घसीटते हुए आधा किलोमीटर तक ले गया।जिससे दर्दनाक मौत हो गई।वहीं घटना को अंजाम देकर कार से भाग रहे चालक सड़क पर चल रहे पांच से अधिक ग्रामीणों को ठोकर मारकर घायल किया। आरोपित कार चालक के पकड़ाने के बाद ग्रामीणों ने पहले तो जमकर पिटाई की,इसके बाद पुलिस के हवाले किया। घायल ग्रामीणों को एंबुलेंस से उपचार के लिए निजी अस्पताल पहुंचाया गया है,जहां उपचार जारी है।घनश्याम नेताम,उम्र 45 वर्ष, भटगांव,लालाराम साहू, सोरम,समेत अन्य घायल शामिल है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *