सांसद खेल महोत्सव

जिले में ग्रामीण स्तर पर 7 से 17 अक्टूबर तक होंगी खेल प्रतियोगिताएं

धमतरी। युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित एवं फिट इंडिया मूवमेंट को बढ़ावा देने हेतु सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिताएं संकुल से लेकर लोकसभा स्तर तक होंगी। गोला फेंक, भाला फेंक, लंबी व ऊंची कूद, बैडमिंटन, दौड़, खो-खो, कबड्डी, वॉलीबॉल आदि खेल शामिल रहेंगे।14 से 24 वर्ष तक के बालक-बालिकाएं तथा महिला-पुरुष खिलाड़ी सहित 18 वर्ष तक, 18 से 40 वर्ष तक एवं 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग भी शामिल किए गए हैं। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

जनपद पंचायत नगरी में 7 एवं 8 अक्टूबर को खेल मैदान कुकरेल, 9 एवं 10 को हायर सेकेण्डरी स्कूल मैदान दुगली, 11 और 12 को खेल मैदान सांकरा, 14 एवं 15 को हायर सेकेण्डरी स्कूल मैदान बेलरगांव और 17 अक्टूबर को मिनी स्टेडियम डमकाडीह नगरी में आयोजित की जाएंगी।जनपद पंचायत कुरूद के खेल मैदान पचपेड़ी में 7 एवं 8 अक्टूबर को, मिनी स्टेडियम चर्रा में 9 एवं 10 को, मिनी स्टेडियम बगौद में 11 एवं 12, मिनी स्टेडियम कठौली में 14 तथा 15,और अटल बिहारी बाजपेयी स्टेडियम कुरूद में 17 अक्टूबर को आयोजित होंगी। इसी तरह धमतरी के ग्राम भोथीपार खेल मैदान में 7 अक्टूबर, ग्राम देवपुर खेल मैदान में 9 को खेल स्टेडियम रूद्री में 11 को और ग्राम डाही में 14 अक्टूबर को प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *