
आरोपी के कब्जे से मादक पदार्थ गांजा, इलेक्ट्रॉनिक तराजू, मोटरसाइकिल और नगद रकम सहित 88,010/- का माल जप्त किया गया।
धमतरी। थाना सिटी कोतवाली को मुखबिर से सूचना मिली कि हनुमंत नगर मार्ग पर गोकुल चौक के पास एक युवक अवैध रूप से गांजा बेच रहा है।सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुँची और आरोपी संजय सोनकर, उम्र 25 वर्ष, निवासी रामपुर वार्ड,को गांजा बेचते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया।आरोपी के विरुद्ध धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया और विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।


