ब्रह्मकुमारीज़ एवं कृषि विभाग द्वारा किसान सम्मेलन का आयोजन

कृषि मंत्री –प्राकृतिक खेती से होगा सतत विकास,धमतरी कृषि परिवर्तन की दिशा में अग्रसर
धमतरीकृषि एवं ग्राम विकास तथा ब्रह्मकुमारीज़ के संयुक्त तत्वाधान में हरदिहा साहू समाज भवन, रत्नाबांधा में  किसान सम्मेलन आयोजि किया गया।कृषि मंत्री रामविचार नेताम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।कार्यक्रम में विधायक ओंकार साहू, महापौर रामू रोहरा,अध्यक्ष नेहरू निषाद, प्रकाश बैस,निर्मल बरड़िया, राजेश गोलछा,सहित ब्रह्मकुमारी संस्थान की बहनें एवं बड़ी संख्या में कृषक उपस्थित रहे।कृषि मंत्री ने कहा कि किसानों को जैविक और प्राकृतिक खेती की दिशा में आगे आना चाहिए।“ब्रह्मकुमारी बहनों द्वारा जो अभियान चलाया जा रहा है, वह निश्चित रूप से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का एक प्रभावी प्रयास है।प्रदेश में पशुपालन के क्षेत्र में भी तेजी से प्रगति की जा रही है। मुख्यमंत्री नेतृत्व में राज्य सरकार देशी नस्ल के पशुओं के संरक्षण और दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए नेशनल डेयरी बोर्ड के सहयोग से कार्य कर रही है।“हमारा लक्ष्य है कि आने वाले समय में में दूध उत्पादन वर्तमान स्तर से कई गुना बढ़े।प्रधानमंत्री मोदी देश को विकसित भारत बनाने की दिशा में अग्रसर हैं और छत्तीसगढ़ कृषि आधारित राज्य होने के नाते इस लक्ष्य की प्राप्ति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।कृषि एवं ग्राम विकास विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया और प्रदर्शित जैविक उत्पादों की सराहना की।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *