ई-ऑफिस संचालन ने पकड़ी रफ्तार

अब प्रशासनिक कार्यप्रणाली में आएगा सुधार

धमतरी। ई-ऑफिस प्रणाली का संचालन अब धीरे-धीरे गति पकड़ रहा है। कलेक्ट्रेट का अधिकांश कामकाज ई-ऑफिस प्रणाली के जरिये हो रहा है ।कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं कि सभी शासकीय पत्राचार, रूटीन फाइलें एवं मूलभूत वित्तीय फाइलें अनिवार्य रूप से ई-ऑफिस प्रणाली के माध्यम से ही तैयार कर प्रेषित की जाएं।आगामी बैठक में समरी रिपोर्ट तैयार कर यह समीक्षा की जाएगी कि अब तक कितनी फाइलें ई-ऑफिस प्रणाली से प्राप्त हुई हैं। शासन की मंशा है कि संपूर्ण पत्राचार केवल ई-ऑफिस माध्यम से ही किया जाए। यह व्यवस्था पारंपरिक कार्य संस्कृति से हटकर डिजिटल और पारदर्शी कार्य संस्कृति की ओर एक बड़ा कदम है।समय की बचत होगी और विभागों के बीच समन्वय भी और बेहतर हो सकेगा।सभी ई-ऑफिस प्रणाली को प्राथमिकता से अपनाना अब आवश्यक है। यदि सभी विभाग मिलकर पूरी तत्परता से लागू करेंगे तो निश्चित ही जिला प्रशासन पारदर्शी, जवाबदेह और त्वरित सेवा देने वाला प्रशासन बन सकेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *