भव्य दुर्गा उत्सव,दशहरा त्यौहार शांति और सौहार्द से  हुआ संपन्न

व्यापक होमवर्क के चलते जगन्नाथ रथयात्रा,जन्माष्टमी दही-हांडी,स्वतंत्रता दिवस, रक्षाबंधन, ईद, गणेश उत्सव, के बाद दुर्गा उत्सव,दशहरा त्यौहार भी निर्विघ्न संपन्न

धमतरी। दुर्गा की झांकी एवं विसर्जन तथा दशहरा के दौरान संपूर्ण जिले में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही।निर्धारित रूट पर जगह-जगह पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी। स्वयं एसपी अधिकारियों से हर स्थिति की जानकारी लेते रहे और सुरक्षा व्यवस्था की मॉनिटरिंग करते रहे।सादे वर्दी में पुलिसकर्मी, महिला बल, यातायात पुलिस के साथ-साथ ड्रोन कैमरा, वीडियोग्राफी एवं फोटोग्राफी के माध्यम से सतत् निगरानी रखी गई।अधिकारी स्वयं स्थल पर मौजूद रहकर हर स्थिति पर बारीकी से नजर रखे हुए थे।अनुभागों में दुर्गा की बड़ी एवं छोटी प्रतिमाओं का विसर्जन एवं दशहरा त्यौहार श्रद्धा और उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ।
जिलेभर में लगभग 560 से अधिक दुर्गा की प्रतिमाओं का विभिन्न थाना क्षेत्रों में शांतिपूर्ण वातावरण में विसर्जन किया गया।
रूद्री बैराज में ही लगभग 100 बड़ी एवं छोटी मूर्तियाँ विधि-विधान से विसर्जित की गईं।और लगभग 360 स्थानों पर रावण दहन कार्यक्रम आयोजित किए गए। हजारों की संख्या में श्रद्धालुजन शामिल हुए।पूरे 9 दिन तक चलने वाली धार्मिक आयोजन एवं दशहरा त्यौहार पूरी तरह सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हुआ।
जनता ने भी प्रशासन के सहयोग करते हुए अनुशासन और सद्भाव का परिचय दिया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *