आदि कर्मयोगी अभियान से Tribal Village Vision को मिलेगी गति

धमतरी।आदि कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत जिले के 108 ग्रामों में ग्राम सभा बैठकों का आयोजन किया गया।ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी के साथ ग्राम विकास योजना (Village Development Plan) का निर्माण किया गया। ग्राम सभाओं में मुख्यमंत्री का संदेश वाचन किया गया।भारत अमृतकाल में विकसित भारत के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ रहा है और इस यात्रा में आदिवासी समाज का उत्थान अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह अभियान केवल योजना नहीं बल्कि विश्व का सबसे बड़ा जनजातीय नेतृत्व उभारने वाला आंदोलन है। इस अभियान से आदिवासी समाज की संस्कृति, परंपराओं और मूल्यों को सशक्त किया जाएगा तथा सुशासन और जनभागीदारी की नई मिसाल कायम होगी।

हर ग्राम का अपना Tribal Village Vision 2030 और एक्शन प्लान बनेगा तथा प्रत्येक ग्राम में आदि सेवा केंद्र स्थापित होंगे, जहाँ अधिकारी और ग्रामीण मिलकर समस्याओं का समाधान करेंगे। युवाओं, महिलाओं और प्रबुद्ध जनों की भागीदारी से यह अभियान “सेवा, समर्पण, संकल्प” के ध्येय के साथ सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास और सबका विश्वास के मंत्र को साकार करेगा।कलेक्टर ने कहा कि “ग्राम विकास योजना का निर्माण ग्रामीण समाज, विशेषकर आदिवासी समुदाय के लिए आत्मनिर्भरता और सतत विकास की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा। ग्रामवासियों की सहभागिता से तैयार विलेज एक्शन प्लान स्थानीय प्राथमिकताओं पर आधारित है।और शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका, कृषि, सिंचाई और सांस्कृतिक संरक्षण पर विशेष बल दिया गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *