प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत पात्रता सूची जारी

10 अक्टूबर तक दर्ज कर सकेंगे आपत्ति

धमतरी। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) वित्तीय वर्ष 2024-25 एवं स्थायी प्रतीक्षा सूची (PWL) तथा आवास प्लस 2018 की सूची का पुनरीक्षण किया गया।जिले के कुल 2 हजार 115 हितग्राही अपात्र पाए गए हैं, जिनके नाम निरस्तीकरण हेतु प्रेषित किए जाएंगे।यह सूची ग्रामसभाओं से अनुमोदन उपरांत जनपद पंचायतों के माध्यम से जिला कार्यालय तक भेजी गई है।यदि किसी व्यक्ति को अपात्र सूची में अपना नाम दर्ज होने पर आपत्ति है तो वह संबंधित जनपद पंचायत कार्यालय में 10 अक्टूबर को शाम 5 बजे तक कार्यालयीन समय में लिखित आपत्ति प्रस्तुत कर सकता है।अपात्र हितग्राहियों की पूरी सूची जिला एवं जनपद पंचायत कार्यालयों के सूचना पटल पर तथा जिले की आधिकारिक वेबसाइट www.dhamtari.nic.in एवं www.dhamtari.gov.in पर उपलब्ध है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *