अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस

हमारें देश की गौरवशाली परम्परा है कि हम अपने बड़े बुजुर्गों का सम्मान करें और उनके सुख सुविधाओं का ख्याल रखें

धमतरी। अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर अग्रसेन भवन में तक़रीबन 200 महिला-पुरुष वृद्धजनों से भेंट कर शॉल, श्रीफल देकर सम्मानित किया। वृद्धजनों को कलेक्टर श्री मिश्रा महापौर रामू रोहरा सहित जनप्रतिनिधियों ने पुष्प गुच्छ व तिलक लगाकर स्वागत किया।
इस अवसर पर आयुक्त प्रिया गोयल उपसंचालक समाज कल्याण मनीषा पाण्डे सहित वरिष्ठ नागरिक, वृद्धजन उपस्थित थे।

कलेक्टर ने कहा कि वृद्धजन हमारें धरोहर है।युवा पीढ़ी से वृद्धजनों के अनुभवों और भावनाओं का सम्मान करने का आव्हान किया।वृद्धजन अनुभव का खजाना होते है और वृद्धजनों के सम्मान से ही आने वाली पीढ़ी का भविष्य और बेहतर एवं उज्ज्वल हो सकता है
महापौर ने कहा बुुजुर्ग घर की शोभा होते हैं। इनके रहने से आश्रय और संबल मिलता है।हमारें हर समस्या का समाधान करने में सक्षम होते है।हमारें देश की गौरवशाली परम्परा है हम अपने बड़े बुजुर्गों का सम्मान करें और उनके सुख सुविधाओं का ख्याल रखें।आज जब शासन और प्रशासन के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है, तब हमें अपने वरिष्ठजनों का आशीर्वाद लेकर आगे बढ़ना चाहिए। शासन द्वारा वृद्धजनों के लिए पेंशन योजना, स्वास्थ्य सुविधाएँ, वरिष्ठ नागरिकों हेतु कल्याणकारी योजनाएँ लागू की जा रही हैं। साथ ही जिले में सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। इन सबका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना हमारी प्राथमिकता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *