
धमतरी। ई-रोजगार पोर्टल में पंजीयन किया जाना है। अधिकारी ने बताया कि जो आठवीं पास हों और आयु 18 से 35 वर्ष एवं पंजीयन वरिष्ठता 2020 तक हो तथा पंजीयन कार्ड को आधार से लिंक नहीं कराया है, वे 8 अक्टूबर तक अनिवार्यत विभागीय पोर्टल https://erojgar.cg.gov.in पर या रोजगार एप्प पर आधार से लिंक करा लें।कार्यालयीन समय में जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, कम्पोजिट भवन में भी आधार अपडेट करा सकते हैं।पंजीयन आधार अपडेट कराने के लिए आवेदकों को पुराने अभिलेख एवं आधार कार्ड लाना होगा।


