दुर्गा विसर्जन झांकी हेतु बनाई गई यातायात व्यवस्था

बड़ी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित,घड़ी चौक से विंध्यवासिनी मंदिर तक सभी प्रकार के वाहनों पर पूर्ण रोक

धमतरी। निर्देशानुसार यातायात द्वारा 1 एवं 2 अक्टूबर को आयोजित दुर्गा विसर्जन झांकी के लिए रूटचार्ट तैयार किया गया।
झांकी मार्ग पर आवश्यक बैरिकेटिंग, स्टॉपर एवं ड्यूटी पाइंट चिन्हांकित किए गए हैं।

निगरानी एवं कड़ी सुरक्षा व्यवस्था-:
◆ रात्रि 8 बजे से लेकर झांकी समाप्ति तक घड़ी चौक से विंध्यवासिनी मंदिर तक यातायात पूर्णतः बंद रहेगा।
◆ निगरानी हेतु सादी वर्दी में पुलिस जवानों की तैनाती की गई है।
◆ ड्रोन कैमरों के माध्यम से झांकी मार्ग और भीड़ पर विशेष नजर रखी जाएगी।आम नागरिकों से अपील करती है कि वे दुर्गा विसर्जन के दौरान यातायात नियमों का पालन करें और व्यवस्था में सहयोग दें। और संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे, तो तत्काल नजदीकी पुलिस को सूचित करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *