
धमतरी। जिला चिकित्सा प्रकोष्ठ के द्वारा ग्राम गुजरा में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया,अतिथि उमेश साहू,महामंत्री राकेश साहू, जिला संयोजक चिकित्सा प्रकोष्ठ गजेंद्र साहू,जनपद सदस्य फगेश्वरी साहू, दुर्गेश्वरी साहू सरपंच, डॉ ललित साहू, डॉ रामायण साहू,डॉ शेखर,चितरंजन साहू,राजेश साहू,उपस्थित रहे और लगभग 200 मरीज का इलाज कर दवाई वितरण किया।डॉ गजेंद्र ने कहा भारतीय जनता पार्टी राष्ट्र के लिए काम करने वाली पार्टी है वह नेताओं और महापुरुषों के जन्मदिन को सेवा के रूप में मानती है। राष्ट्र की सेवा के साथ जनता की सेवा परम लक्ष्य है, जिसको चरितार्थ करते हुए हमने शिविर का आयोजन किया।आम जनता शिविर की प्रशंसा किए, शिविर का लाभ लिए और धन्यवाद प्रेसित किए।लाभ लेने वालों में मुख्य रूप से चित्रलेखा साहू ,ममता साहू, रामनारायण निर्मलकर ,प्रद्युम्न साहू, अग्नीबाई, प्रेमीन बाई ,प्रद्युम्न साहू चुरामन लाल साहू, राम भगत साहू के साथ सैकड़ो ग्रामीण लाभ लिए।


