

शिविर में माताओं का स्वास्थ्य परीक्षण, बच्चों को स्वर्णप्राशन व सुपोषण किट का वितरण
धमतरी।बाल विकास परियोजना द्वारा आयुष विभाग के सहयोग से सोमवार को देवांगन भवन हटकेसर में महतारी मेगा हेल्थ शिविर का आयोजन किया गया।शिविर का शुभारंभ कलेक्टर के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से किया गया। मुख्य अतिथि नगर पालिक निगम सभापति विभा चंद्राकर तथा पार्षद पूर्णिमा देवांगन उपस्थित रहीं। अतिथियों ने कहा कि मातृ-शिशु स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने यह पहल महत्वपूर्ण है।
माताओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। कुपोषित बच्चों का स्वास्थ्य मूल्यांकन किया गया। 70 बच्चों को स्वर्णप्राशन, 5 का अन्नप्राशन संस्कार, 10 गंभीर कुपोषित को सुपोषण किट तथा 4 को स्वस्थ शिशु सम्मान प्रदान किया गया। विशेषज्ञों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने माताओं को संतुलित आहार, पोषण एवं स्वच्छता संबंधी जानकारी दी। कलेक्टर ने कहा कि कुपोषण मुक्त समाज की दिशा में यह प्रयास कारगर सिद्ध होगा ।


