गुम मोबाइल वापसी अभियान

सायबर जागरुकता रथ को किया रवाना; साइबर अपराध, नशा मुक्ति एवं यातायात सुरक्षा पर नुक्कड़ नाटक के जरिए दिया गया जागरूकता संदेश

धमतरी। पुलिस टीम द्वारा तकनीकी एवं मानवीय संसाधनों की मदद से बरामद किए गए मोबाइल को नवरात्रि के अष्टमी पर्व पर गांधी मैदान,में आयोजित कार्यक्रम में 108 गुम मोबाइल फोन उनके मालिकों को विधिवत लौटाए गए।अब तक 570 से अधिक मोबाइल फोन वापस किए जा चुके हैं।नागरिकों ने पुलिस के प्रति आभार जताया और पहल की प्रशंसा की।गुम मोबाइल वापसी अभियानमोबाइल फोन आज आम जीवन का अहम हिस्सा है।गुम हो जाने या चोरी से न केवल आर्थिक नुकसान होता है बल्कि महत्वपूर्ण डाटा व दस्तावेज भी जोखिम में पड़ जाते हैं।यह पहल न केवल गुम मोबाइल वापसी के जरिए नागरिकों को राहत पहुँचा रही है, बल्कि बहुआयामी जन-जागरूकता प्रयासों के माध्यम से सुरक्षित, सतर्क और स्वस्थ समाज निर्माण की दिशा में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रही है।साथ ही, सड़क दुर्घटनाओं में घायलों को अस्पताल पहुँचाने वाले दो गुड सेमेरिटन को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *