तेलिनसत्ती में पाँच दिवसीय नाचा गम्मत प्रतियोगिता का आयोजन

धर्म व संस्कृति की रक्षा का पर्व है नवरात्रि – कविता योगेश बाबर

धमतरी। ग्रामीण दुर्गोत्सव समिति तेलिन सत्ती में पाँच दिवसीय नाचा गम्मत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के चतुर्थ दिवस की मुख्य अतिथि कविता योगेश बाबर थीं माँ दुर्गा की पूजा अर्चना कर  बाबर ने समस्त ग्रामवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की एवं कहा कि नवरात्र के अवसर पर इस प्रकार के आयोजन होने से हमारे धर्म और संस्कृति के बारे में हमारी आने वाली पीढ़ियों को ज्ञान एवं संदेश मिलता है,माँ दुर्गा शक्ति की देवी है।जो सत युग के राजा दक्ष की पुत्री दाक्षायणी के नाम से भी जानी जाती है।नौ दिनों में अलग अलग नौ रुपों में इस धरती पर आती है। इन नौ दिनों में मानव को माता की उपासना करनी चाहिए जब जब धरती पर असुरों का आतंक बढ़ा तब तब माता अलग अलग रूपों में प्रकट होकर अत्याचार का सर्वनाश किया है।इस अवसर पर योगेश मारकंडे, मोहन जांगड़े, वीरेंद्र सिन्हा,पंचगण एवं आयोजन समिति के सदस्य एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *