दिव्यांगजनों हेतु कृत्रिम हाथ-पैर मापन शिविर आयोजित

धमतरी। दिव्यांग पुनर्वास केंद्र परिसर में कृत्रिम हाथ-पैर हेतु दिव्यांगजनों का मापन किया गया। शिविर में जिले के अंतर्गत जनपद पंचायत, कुरूद, मगरलोड, नगरी एवं नगर निगम क्षेत्र के कुल 42 दिव्यांग हितग्राहियों का मापन किया गया।फिजिकल रिफरल रिहैबिलिटेशन सेंटर, माना कैम्प रायपुर के विशेषज्ञ दल ने शिविर में ट्रांस टिबियल (घुटने के नीचे कटना), ट्रांस फेमोरेल (घुटने के ऊपर कटना), नी डिस्अरटिकुलैशन (घुटने से जोड़), सेरेब्रल पाल्सी, पोलियो, आधा हाथ एवं आधा पैर कटने जैसे मामलों का परीक्षण और मापन किया और इसके माध्यम से दिव्यांगजनों को कृत्रिम उपकरण उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है, जिससे आत्मनिर्भर बनने और सामान्य जीवनयापन में सहायता मिल सके।अधिकारियों ने कहा राज्य सरकार दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण और पुनर्वास के लिए योजनाएं संचालित की जा रही हैं।शिविरों से न केवल हितग्राहियों का मनोबल बढ़ता है बल्कि समाज की मुख्यधारा से जोड़ने में भी सहायता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *