
किसानों को सतर्क रहने की अपील
धमतरी। वर्तमान मौसम की उमस और आर्द्रता के कारण कीट एवं व्याधियों का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है।फसल पर तना छेदक, पत्ती लपेटक, शीथ ब्लाइट, पेनिकल माइट, भूरा माहू तथा झुलसा रोग (ब्लास्ट) के लक्षण देखे जा रहे हैं। कृषि विभाग ने किसानों से कहा कि वे खेतों की सतत निगरानी करें एवं आवश्यकता पड़ने पर ही कीटनाशकों का उपयोग करें।जल्दी पकने वाली किस्मों में बालियां निकल आई हैं तथा देशी किस्में गभोट अवस्था में हैं। कृषि विभाग ने बताया कि इस वर्ष की फसलें पिछले साल की तुलना में बेहतर हैं, लेकिन कीट व रोग का प्रकोप सभी विकासखंडों में पाया जा रहा है।शीथ ब्लाइट रोग के लिए हेक्साकोनाजोल का छिड़काव करें।कीटनाशकों का उपयोग करने से पहले स्प्रेयर की सफाई करें, ताकि रसायनों की प्रतिक्रिया न हो।साथ ही छिड़काव करते समय दस्ताने पहनें एवं मुंह पर स्कार्फ बांधें।किसानों को रासायनिक कीटनाशकों के स्थान पर जैविक कीटनाशकों का प्रयोग करने हेतु प्रेरित किया जा रहा है,विषमुक्त खेती को बढ़ावा मिलेगा और लोगों को स्वस्थ भोजन उपलब्ध हो सकेगा।


