दिव्यांगजनों के लिए शिविर का आयोजन

धमतरी।जरूरतमंद दिव्यांगजनों के लिए विशेष पहल के तहत 29 सितम्बर को कृत्रिम हाथ-पैर हेतु मापन शिविर का आयोजन श्रवण बाधितार्थ बालिका विद्यालय,परिसर में दोपहर 12 बजे से प्रारंभ होगा।उन व्यक्तियों का मापन किया जाएगा जिनके हाथ या पैर कटे हुए हैं तथा कृत्रिम अंग की आवश्यकता है। उप संचालक समाज कल्याण ने बताया कि शिविर के माध्यम से चयनित लाभार्थियों को निःशुल्क कृत्रिम हाथ-पैर उपलब्ध कराए जाएंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *