
जिले के युवाओं को तकनीकी और कौशल विकास आधारित प्रशिक्षण
धमतरी। हिन्दू जागरण मंच जिला संयोजक के निर्देश पर जिला कार्यकारणी समाजिक जागरूकता के साथ साथ युवाओं के लिए रोजगार क्षेत्र में स्वालंबन के दिशा में भी कार्य कर रही है। उसी तारतम्य में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब का आगमन हुआ ,हिन्दू जागरण मंच ने अभिनंदन कर अपनी बाते रखते हुए कहा भारत युवाओं का देश है जहां अपार खनिज संपदा , और संसाधन एवं रोजगार की असीम संभावनाएं है। भारत सदैव विश्व गुरु रहा है आज वैश्विक परिदृश्य को देखते हुए हमारे देश प्रधानमंत्री का संकल्प एवं उद्देश्य भारत को आत्म निर्भर भारत बनाना है ,जिले में युवाओं को तकनीकी शिक्षा,कौशल आधारित रोजगार का प्रशिक्षण मिले जिसके लिए धमतरी राज्य स्थापना के पश्चात लगातार तकनीकी शिक्षा महाविद्यालय अर्थात इंजीनियरिंग कॉलेज की मांग रही है। तकनीकी शिक्षा से जिले के युवाओं को अलग पहचान मिलेगी आस पास के जिलों को भी लाभ मिलेगा धमतरी सभी दृष्टिकोण से अनुकूल है ।दीपक सिंह ठाकुर के प्रतिनिधित्व में अतिथि गृह में तकनीकी शिक्षा मंत्री से सकारात्मक चर्चा कर मांग रखी गई।


