

धमतरी।“सेवा पखवाड़ा दिवस”तहत जनपद पंचायत में 26 सितंबर को शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें दिव्यांगजनों हेतु परीक्षण मूल्यांकन, प्रमाणीकरण / नीवनीकरण, दिव्यांग प्रमाण पत्र, यु.डी.आई.डी. कार्ड, का पंजीयन / वितरण, ड्रायविंग लायसेंस,श्रम कार्ड से संबंधित कार्य,स्वास्थ्य परीक्षण,राशन कार्ड से संबंधित कार्य, परिवहन विभाग ने बसपास एवं ड्राईविंग लाइसेंस बनाना के संबंधित स्टाल लगाया गया।शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुआ। शिविर में अध्यक्ष जनपद पंचायत,मोनिका देवांगन सभापति, महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला पंचायत, धनेश्वरी साहू सदस्य,अमन सभापति कृषि विभाग,उपसंचालक समाज कल्याण विभाग,दीपक ठाकुर,एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।समाज कल्याण विभाग द्वारा 42 दिव्यांगजनों का पंजीयन किया गया। जिसमें मोट्राईज्ड ट्रायसयकिल, ट्रायसकल, श्रवण यंत्र व्हीलचेयर, यू.डी.आई.डी. कार्ड, छड़ी मांग हेतु 25 आवेदन एवं दिव्यांग प्रमाण हेतु 17 आवदेन शामिल है।


