मछलीपालन कर किसान बनेंगे आत्मनिर्भर

जिला प्रशासन एवं एबीस कंपनी की सहयोगी कंपनी के मध्य हुआ एमओयू

धमतरी। जिला प्रशासन एवं एबीस कंपनी की सहयोगी कंपनी द एनर्जी एंड रिसोर्स इंस्टिट्यूट नई दिल्ही के बीच मछलीपालन को प्रोत्साहित करने हेतु द्विपक्षीय एमओयू पर हस्ताक्षर किया।प्रतिनिधियों ने किसानों को आधुनिक तकनीकों की जानकारी दी और मछलियों की खरीदी और ट्रेनिंग की जिम्मेदारी लेने का आश्वासन दिया।कलेक्टर ने निर्देशित किया कि गंगरेल बांध एवं आसपास के गांवों के मछलीपालकों को उन्नत विधियों से जोड़ते हुए विभागीय योजनाओं का अधिकतम लाभ दिलाया जाए।जिला प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध है।कृषि एवं संबद्ध विभागों की समीक्षा बैठक में कहा फसल चक्र परिवर्तन को बढ़ावा दिया जा रहा है।जिले कि भौगोलिक स्थिति मक्का उत्पादन के लिए अनुकूल है। पीएमएफएमई योजनांतर्गत दाल मिल, तेल मिल, आटा चक्की सहित अन्य यंत्रों के लिए प्रकरण तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए, ताकि स्थानीय उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनाया जा सके। साथ ही दलहन-तिलहन, लघु धान्य फसलें, ऑयल पाम एवं मखाना फसलों को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है।पीवीटीजी कृषकों को बांस रोपण के लिए प्रेरित करने तथा एग्रीस्टेक, किसान पोर्टल एवं कैरी फॉरवर्ड के समस्याओं का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने पर बल दिया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *