स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार अभियान के तहत गर्भवती माताओं की जांच

धमतरी। सभी स्वास्थ्य केंद्रों में 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार अभियान संचालित किया जा रहा है। इसके तहत प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व कार्यक्रम 24, 25 एवं 26 सितम्बर को आयोजित किया गया।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि जिले की 30 स्वास्थ्य संस्थाओं में विशेषज्ञ चिकित्सक एवं चिकित्सा अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।गर्भवती की जांच की जा रही है, साथ ही जोखिम वाली गर्भवतियों की पहचान कर निजी सोनोग्राफी संस्थाओं के सहयोग से निःशुल्क सोनोग्राफी जांच उपलब्ध कराई जा रही है।अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य, परिवार नियोजन, पोषण संबंधी जानकारी एवं परामर्श भी दिया जा रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *