

देवगुड़ी एवं सीसी नाली निर्माण हेतु प्रस्ताव देने के दिए निर्देश
धमतरी। कलेक्टर ने नगरी प्रवास के दौरान बाजार कुर्रीडीह में निर्माणाधीन 50 सीटर कमार बालक छात्रावास का निरीक्षण कर बनाए जा रहे कक्षों का अवलोकन कर निर्देशित किया कि कार्य को निर्धारित समय सीमा,तक पूर्ण किया जाए।निर्माण कार्य में गुणवत्ता से कोई समझौता न किया जाए, अन्यथा कठोर कार्रवाई की जाएगी। सरपंच एवं ग्रामीणों ने कलेक्टर से अपनी समस्याएं एवं मांगें रखीं। मांगों पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए अधिकारियों को देवगुड़ी और सीसी नाली निर्माण के लिए शीघ्र प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।साथ ही गांव में धान खरीदी केंद्र और वनधन विकास केंद्र से संबंधित जानकारी भी ली और कहा कि ग्रामीणों की आवश्यकताओं और सुविधाओं को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाएगा, ताकि लोगों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।


