सेवा पखवाड़ा पर शिविर का सफल आयोजन

धमतरी। दिव्यांगजनों एवं आम नागरिकों की सुविधा हेतु विभिन्न विभागों द्वारा संयुक्त शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में दिव्यांगजनों के परीक्षण, मूल्यांकन, प्रमाण पत्र प्रमाणीकरण/नवीनीकरण, यू.डी.आई.डी. पंजीयन/वितरण, श्रम कार्ड पंजीयन, स्वास्थ्य परीक्षण, खाद्य विभाग से संबंधित कार्य तथा परिवहन विभाग पास एवं ड्राइविंग लाइसेंस उपलब्ध कराई गईं।जिला अग्रणी बैंक द्वारा अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री जनधन योजना एवं जीवन ज्योति बीमा योजना से संबंधित कार्य भी संपन्न किए गए।इस अवसर पर कुल 102 हितग्राही लाभान्वित हुए।शिविर में बलजीत छाबड़ा, अध्यक्ष जनपद पंचायत नगरी,हृदय राम साहू उपाध्यक्ष,मुनेन्द्र ध्रुव सदस्य,प्रेमलता,मोहम्मद हनीफ,जनपद पंचायत नगरी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तथा समाज कल्याण विभाग, जिला उपसंचालक उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *