आपदा प्रबंधन हेतु मॉक ड्रिल का सफल आयोजन

धमतरी। शासन के निर्देशानुसार जिले में मॉक ड्रिल का आयोजन प्रात:10.30 बजे खूबचंद बधेल बैराज में किया गया।उद्देश्य आपदा की स्थिति में प्रशासनिक तैयारियों, त्वरित कार्यवाही और विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करना था।निर्धारित समय पर आपदा की घोषणा होते ही संबंधित विभागों की टीमें सक्रिय हो गईं। राहत एवं बचाव कार्यों के लिए नगर सेनानी बैरक एवं राहत शिविर, स्वास्थ्य शिविर तथा भोजन वितरण केंद्र के रूप में चिन्हांकित कर व्यवस्थाओं का परीक्षण किया गया।

लाइफ गार्ड टीम ने टापू में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने, डूबते व्यक्ति को बचाने, सीमित साधनों और स्थानीय सामग्री से राहत कार्य करने का साहसी प्रदर्शन किया। लाइफ गार्ड टीम में शभू राम, कलीराम, जितेन्द्र, टिकेश साहू, योगेश, अनिल, प्रेम, विष्णु, नरेंद्र, चंदू, चंद्रभान, कृष्ण कुमार, बोधन, चंद्रकांत, धर्मराज, अरविन्द, राधेश्याम, भेषराम, अमित और चंद्र कुमार बचाव दाल में शामिल थे।
साथ ही आस्का लाइट, लाइफ जैकेट, लाइफ बोट, सर्चिंग लाइट, वॉकी-टॉकी आदि उपकरणों का उपयोग कर आपदा प्रबंधन की जानकारी दी गई।रायपुर से आपदा प्रबंधन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी ऑनलाइन जुड़कर गतिविधियों का अवलोकन कर रहे थे।सिविल डिफेंस दल ने राहत एवं बचाव कार्यों का प्रत्यक्ष प्रदर्शन किया। अपर कलेक्टर एवं नोडल अधिकारी रामकुमार ने आपदा प्रभावितों की पहचान और राहत वितरण की कार्यप्रणाली समझाई। विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय स्तर पर जानकारी दी।डिप्टी कलेक्टर मनोज मरकाम, डिप्टी कलेक्टर बलराम मरकाम, सीईओ जिला पंचायत, जिला परिवहन अधिकारी, विभिन्न विभागों के अधिकारी व ग्रामीणजन उपस्थित रहे।लोगों से कहा कि आपदा की स्थिति में धैर्य बनाए रखें और प्रशासन एवं आपदा प्रबंधन टीम के निर्देशों का पालन करें, ताकि जनहानि और नुकसान को न्यूनतम किया जा सके।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *