प्रीति को कराया स्वर्ण प्राशन

धमतरी। मुख्यमंत्री साय ने करेलीबड़ी प्रवास के दौरान विभिन्न विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण किया।इस अवसर पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा आयुष विभाग के स्टॉल में पहुंचे और
प्रीति निर्मलकर,उम्र 4 वर्ष को मुख्यमंत्री ने गोद में लेकर दुलार किया और अपने हाथों से स्वर्ण प्राशन कराया।प्रीति के पिता से बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाने तथा उनके सुरक्षित और उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर प्रयासरत रहने की बात कही।राज्य सरकार बच्चों के स्वास्थ्य, शिक्षा और सर्वांगीण विकास के लिए सतत रूप से योजनाएं संचालित कर रही है, जिससे हर बच्चे का भविष्य सुनहरा हो सके।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *