
मां मड़वा रानी के दर्शन करने गए धीवर समाज के लोग
धमतरी। धीवर समाज की ओर से समाजजनों को मां मड़वा रानी (चांपा-कोरबा) की यात्रा कराई गई। सुबह 9 बजे महापौर रामू ने धर्म ध्वजा दिखाकर धार्मिक यात्रा के लिए रवाना किया।कहा कि नवरात्रि के पावन पर्व पर समाज की ओर से धार्मिक यात्रा कर मां दुर्गा की आशीर्वाद सभी भक्तों पर बनी रहे।नवरात्रि के अवसर पर ही देश की जनता को जीएसटी में कटौती के सौगात मिली है।जिससे महंगाई घटेगी और आम जनता को सस्ता और सुलभ खाद्यान्न समेत सभी चीजें सस्ती मिगेगी।मोदी ने यह सौगात आम जनता को दी है।धीवर समाज की ओर से सामूहिक रूप से तीर्थ यात्रा का यह पहल बहुत ही अच्छी पहल है।
धीवर समाज के अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद जगबेड़हा, सचिव सोहन धीवर ने बताया कि समाज की ओर से हर नवरात्र और सावन में धार्मिक यात्रा कराई जाती है।इससे सामाजिक एकता और भाईचारे की नींव मजबूत होती है।ऐसे कई लोग हैं, जो तीर्थयात्रा करना चाहते हैं,किसी कारणवश नहीं जा पाते। इसे देखते हुए समाज की ओर से साल में दो बार बच्चों से लेकर बडे़-बुजुर्गो को विविध तीर्थो का दर्शन कराया जाता है।समाज के संरक्षक परमेश्वर फूटान, होरीलाल मत्स्यपाल, सोनूराम सपहा, शैलेन्द्र नाग, दुर्गेश रिगरी, राजू ओझा, कृष्णा हिरवानी, राजेंद्र शर्मा, पिंटू यादव, हेमंत बंजारे,कुलेश सोनी, गजेंद्र कंवर, अज्जू देशलहरे, कल्याणपुरी गोस्वामी, अर्जुन नाग उमेश नाग यशवंत कोसरिया, गजेश कोसरिया, पतालू नाग,एकलव्य फूटान, विनोद ओझा, सुरेश सपहा समेत बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे।


